फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: आठ दिवसीय उत्तर भारतीय समाज क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन -2 शुरू; दस टीमें कर रहीं शानदार प्रदर्शन

Mon, 10 Nov 2025 11:51 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

North Indian Samaj Cricket Tournament Season- 2: उत्तर भारतीय समाज रायपुर, छठ महापर्व आयोजन समिति महादेवघाट रायपुर और अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मलेन इकाई छत्तीसगढ़ के संयुक्त तात्वावधान में उत्तर भारतीय समाज क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन -2 का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
कार्यक्रम के आयोजक बीजेपी नेता रविंद्र सिंह अतिथियों का साम्मान करते हुए। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

North Indian Samaj Cricket Tournament Season- 2: उत्तर भारतीय समाज रायपुर, छठ महापर्व आयोजन समिति महादेवघाट रायपुर और अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मलेन इकाई छत्तीसगढ़ के संयुक्त तात्वावधान में उत्तर भारतीय समाज क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन -2 का आयोजन किया गया है। 9 से 16 नवंबर (आठ दिनी) तक डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित सेकरसा स्टेडियम में टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। इस रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट में सभी टीमें अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। रविवार को शानदार आतिशबाजी के बीच अतिथियों ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के मुख्य अथिति पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति सच्चिदानंद शुक्ल रहे। कार्यक्रम के आयोजक बीजेपी नेता रविंद्र सिंह है।

विज्ञापन









पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति सच्चिदानंद शुक्ल ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को उभारने के लिये उत्तर भारतीय समाज का यह सराहनीय कार्य है। निश्चतितौर पर इससे समाज के खेल युवा प्रतिभाओं को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन





दस टीमें ले रही भाग, कर रही शानदार प्रदर्शन: नेता रविंद्र सिंह
उत्तर भारतीय समाज क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजक और बीजेपी नेता रविंद्र सिंह ने कहा कि कहीं ना कहीं समाज के खेल प्रतिभा युवाओं को वह मंच नहीं मिल पाता, जहां पर वह अपनी खेल प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर सकें। ऐसे में यह मौका उनके लिए शानदार साबित होगा। एक योजना बनाकर इस आयोजन को करने का प्रयास किया गया है। युवाओं की टीम है जो इसका आयोजन कर रही है। पिछली बार से और बेहतर करने की कोशिश की जा रही है। मुझे आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि पिछली बार की अपेक्षा और बेहतर ही होगा। इसमें टीमें इतनी ज्यादा हो गई थीं कम करना पड़ा ताकि और बेहतर आयोजन कर सके। एक लिमिट में काम करना था। एक दिन में चार मैच हो सके। जितनी टीमें ली जानी चाहिए थी ली गई है। सीजन -3 को और बेहतर तरीके से करने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन

 


उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि अपने ही समाज ही नहीं बल्कि सर्व समाज को भी जोड़कर और बेहतर तरीके से कर सकें। इस टूर्नामेंट में कुल दस टीमें में भाग ले रही हैं। आगे महिला टीम को भी निकालने का प्रयास करेंगे। टीमों की संख्या ज्यादा थी। यदि हम 25 भी करते हैं तो भी कम था, लेकिन लिमिट में रखा हमने 10 टीमों का सेलेक्शन किया।



 

'खेल प्रतिमा को जोड़ने के लिये सुनहरा मंच' 
पार्षद और एमआईसी सदस्य अनामिका सिंह ने कहा कि यह एक सामाजिक मंच तो है ही है पर ऐसा आयोजन है , जहां पर युवाओं को जोड़ने के लिये सुनहरा मंच मिलता है । सब समाज के लोग एक ही शहर में रह रहे हैं पर एक दूसरे से परिचित नहीं है। ऐसे में एक दूसरे को समझने का या एक अच्छा माध्यम है। खेल के जरिए हम बहुत सारी सकारात्मक चीजों को धरातल पर लाने की कोशिश कर रही है ताकि समाज में कुछ बदलाव आ सके।



 

'खेलेगा इंडिया , तभी तो बढ़ेगा इंडिया'
छठ महापर्व आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि खेलेगा इंडिया , तभी तो बढ़ेगा इंडिया। यह भोजपुरी समाज का बहुत ही अच्छा कार्यक्रम है, जिससे समाज के युवाओं को सुनहरा अवसर मिलेगा। खेल प्रतिभाएं निकलेगी। खिलाड़ी जिला स्तर, नेशनल स्तर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें यह समाज के लिए गौरव की बात होगी।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें