फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तेरे को आज बताऊंगा खून कैसे होता है': रायपुर में लोहे का गुजरा लगे डंडे से मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 27 Apr 2024 05:28 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

Raipur Crime News: रायपुर के तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में एक हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवक को लोहे का गुजरा लगे डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Raipur Crime News: रायपुर के तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में एक हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवक को लोहे का गुजरा लगे डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चोरी, लूट और मारपीट जैसे कई गंभीर मामलों में जेल जा चुका है। 
विज्ञापन


दरअसल, बीते 19 अप्रैल को सुबह एक व्यक्ती का शव बाजार पारा तिल्दा में मिला। थाना तिल्दा नेवरा में मर्ग कायम कर पचनामा कर शव को पीएम के लिए भेजा गया। मृतक के शरीर में संदेहास्पद चोट होने से पीएम रिपोर्ट को क्यूरी कराया गया,जिसमें डॉक्टर ने मृतक के शरीर में गंभीर प्रकृति की चोट की बात कही।
 
मर्ग जांच के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से मामले में पूछताछ किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल को रात लगभग एक बजे मोहल्ले निवासी नवीन विश्वकर्मा अपने घर के सामने गली में दीपक यादव को मोहल्ले में चोरी करने के लिए आया, तेरे को आज बताऊंगा खून कैसे होता है। यह कहकर दोनों आपस में लड़ाई कर रहे थे। 
विज्ञापन


इस दौरान आरोपी नवीन विश्वकर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। इस दौरान आरोपी ने हत्या की घटना को अंजाम देना कबूल किया। एक नग डंडा, जिसमे एक तरफ लोहे का नुकीला गुजरा लगा हुआ जब्त किया गया है। आरोपी नवीन विश्वकर्मा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें