रायपुर पुलिस ने चोरी के मामले में सात सालों से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रार्थी प्रदीप सोनकर ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 14 सितंबर 2018 के सुबह अपने दोस्त के साथ फल बिक्री करने के लिए वाल्टेयर गेट के पास गये थे।
रायपुर पुलिस ने चोरी के मामले में सात सालों से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रार्थी प्रदीप सोनकर ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 14 सितंबर 2018 के सुबह अपने दोस्त के साथ फल बिक्री करने के लिए वाल्टेयर गेट के पास गये थे। फल बिक्री कर रात नौ बजे अपने रूम जाकर सभी एक साथ खाना खाकर अपना अपना मोबाइल को चार्जर में लगाकर दरवाजा शटर बंद कर सो गये। 15 सितंबर 2018 के सुबह उठकर देखा तो प्रार्थी का बैग नहीं था। अज्ञात चोर चोरी कर फरार हो गया था।
विज्ञापन
पीड़ित के बैग में रखे आठ हजार के मोबाइल, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, नगदी रकम 5600 रुपये और प्रार्थी के दोस्तों के आठ नग नया पुराना मोबाइल सैमसंग इंटेक्स कीमती लगभग 40 हजार, नगदी सात हजार रुपये कुल 60,600 रूपये चोरी कर ले गये हैं। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध कमांक 503/18 धारा 457,380,34,201 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
विवेचना दौरान प्रकरण के आरोपियान एक अनिल नाग 27 वर्ष सा. इंदिरा नगर खमतराई 02. विनोद दास मानिकपुरी पिता भागवत दास मानिकपुरी उम्र 26 वर्ष सा. साई मंदिर के पास खमतराई को दिनांक 18.09.2018 को गिरफ्तार कर विवेचना पूर्ण होने पर फरार आरोपी राकेश मोंगराज के विरूद्ध धारा 173 (8) जा.फौ. के तहत विवेचना जारी रखते हुए अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में पेश कर फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था। 23.05.2025 को मुखबीर की सूचना पर फरार आरोपी राकेश मोंगराज को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।