फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में रथयात्रा महोत्सव की धूम: राज्यपाल रमेन डेका और सीएम विष्णुदेव साय ने निभाई 'छेरा-पहरा' की परंपरा

Thu, 16 Jul 2026 03:11 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में भव्य रथयात्रा महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए और भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर पारंपरिक 'छेरा-पहरा' की रस्म निभाई।
विज्ञापन
राज्यपाल रमेन डेका और सीएम विष्णुदेव साय ने निभाई 'छेरा-पहरा' की परंपरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के अवसर पर गुरुवार को राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में भव्य रथयात्रा महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए और भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर पारंपरिक 'छेरा-पहरा' की रस्म निभाई।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने भी विधि-विधान से भगवान जगन्नाथ की पूजा की और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। रथयात्रा महोत्सव में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महोत्सव में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए और धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें