फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: मारपीट की रिपोर्ट वापस लेने का दबाव, कारोबारी को धमकी देने के आरोप में कांग्रेस नेता पर केस

Thu, 26 Nov 2026 09:59 AM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

कारोबारी को मारपीट की रिपोर्ट वापस लेने के लिए कथित तौर पर धमकाने के मामले में कांग्रेस नेता उमेश रगड़े के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस ऑडियो और शिकायत की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर कारोबारी से मारपीट के मामले में रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कांग्रेस नेता उमेश रगड़े के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उमेश रगड़े कांग्रेस के अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति सेल के राष्ट्रीय समन्वयक और युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हैं। इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित कारोबारी विजय जेठानी ने 21 नवंबर को गोलू रगड़े उर्फ शंका और अतुल तलमेल के खिलाफ आजाद चौक थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके अगले दिन कारोबारी के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को उमेश रगड़े बताया और अपने भतीजे गोलू रगड़े तथा अतुल तलमेल के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाया। मना करने पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

प्राथमिकी दर्ज और जांच प्रक्रिया
धमकी मिलने के बाद पीड़ित कारोबारी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात नंबर धारक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कारोबारी ने आरोप लगाया है कि फोन करने वाले ने अपना नाम उमेश रगड़े बताया था। मामले से जुड़ा एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है। पुलिस शिकायत, प्रसारित ऑडियो और पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन


आरोपियों की तलाश और स्थिति
मामले में शामिल आरोपियों की स्थिति को लेकर पुलिस कार्रवाई जारी है। मारपीट के मामले में आरोपी अतुल तलमेल फिलहाल जेल में बंद है। वहीं, मुख्य आरोपी गोलू रगड़े और उमेश रगड़े घटना के बाद से फरार चल रहे हैं। पुलिस की टीम फरार आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले के सभी तथ्यों की पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें