फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: एम्स में भर्ती मरीज ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत; पुलिस जांच जारी

Fri, 20 Feb 2026 07:36 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर में शुक्रवार को एक दुखद घटना सामने आई। यहां उपचाराधीन एक मरीज ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान करण नायक बंजारा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर में शुक्रवार को एक दुखद घटना सामने आई। यहां उपचाराधीन एक मरीज ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान करण नायक बंजारा के रूप में हुई है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, करण नायक बंजारा खून से संबंधित बीमारी के इलाज के लिए अस्पताल के बी ब्लॉक के बी4 वार्ड में भर्ती था। शुक्रवार को उसने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही अमानाका थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस परिजनों और अस्पताल प्रबंधन से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सुधांशु सिंह बघेल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मरीज पिछले कुछ महीनों से अस्पताल में भर्ती था और कथित तौर पर मानसिक रूप से परेशान था। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें