फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather Update: 8 अगस्त से थमेगी बारिश की रफ्तार, फिलहाल कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Fri, 07 Aug 2026 12:26 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता फिलहाल बनी हुई है। बीते 24 घंटे में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई, जबकि उत्तरी जिलों में कुछ स्थानों पर तेज बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता फिलहाल बनी हुई है। बीते 24 घंटे में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई, जबकि उत्तरी जिलों में कुछ स्थानों पर तेज बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। हालांकि 8 अगस्त से बारिश की तीव्रता घटने की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने का अनुमान जताया है। इस दौरान उत्तर छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद 8 अगस्त से मानसूनी गतिविधियों में कमी आने के संकेत हैं। प्रदेश में अब तक मानसून से होने वाली बारिश सामान्य से करीब 7 प्रतिशत कम दर्ज की गई है।

राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह से मौसम बदला हुआ है। आसमान में बादल छाए हुए हैं और कुछ इलाकों में रुक-रुककर बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग ने शहर में बारिश के साथ गरज-चमक वाली बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


इन जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। अलर्ट वाले क्षेत्रों में सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली शामिल हैं।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई। रघुनाथ नगर और मालखरौदा में 8-8 सेमी बारिश हुई। वहीं सिमगा में 6 सेमी पानी गिरा।

इसके अलावा सुहेला, दोरनापाल, जैजैपुर, गिधौरी, टुंड्रा, छाल और देवभोग में 5-5 सेमी बारिश दर्ज की गई। भोथिया, बम्हनीडीह, पामगढ़, तमनार और नवागढ़ में 4-4 सेमी वर्षा हुई। पलारी, पिपरिया, मुंगेली, सेवरीनारायण, बिलाईगढ़, मनोरा, जगरगुंडा, बिल्हा, सीपत, तिल्दा, साल्हेवारा, कापू, बलौदाबाजार, कांसाबेल, अकलतरा, अड़भार, कवर्धा, कोरबा, पौड़ी उपरोड़ा, खड़गवा, पटना और बिलासपुर में करीब 3-3 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें