फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में बारिश की रफ्तार थमी: उमस से बढ़ी परेशानी, कल से फिर सक्रिय होगा मानसून

Tue, 05 Aug 2025 09:22 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

मंगलवार से प्रदेशभर में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक आंधी-तूफान की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियों की रफ्तार थमने से तापमान में बढ़ोतरी और उमस ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे गर्मी और चिपचिपाहट से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। हालांकि, मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। 

 

विभाग के अनुसार, मंगलवार से प्रदेशभर में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक आंधी-तूफान की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

 

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियाँ थोड़ी सुस्त जरूर पड़ी हैं, लेकिन मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार जल्द ही प्रदेश में फिर से बारिश सक्रिय होगी। लोगों को अगले कुछ दिनों तक राहत की उम्मीद है, लेकिन साथ ही वज्रपात और तेज हवाओं से सतर्क रहने की भी आवश्यकता है।

 

मानसून द्रोणिका रेखा अमृतसर, देहरादून, शाहजहांपुर, वाल्मीकि नगर, छपरा, जलपाईगुड़ी होते हुए अरुणाचल प्रदेश तक फैली है। एक अन्य द्रोणिका उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से पूर्वी उत्तर प्रदेश और फिर उत्तर-पूर्व बिहार तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर स्थित है, जो अगले कुछ दिनों में वर्षा को प्रभावित कर सकती है।

 

राजधानी में आकाश मेघमय रहेगा और हल्की बारिश की संभावना है। तापमान 27°C से 35°C के बीच रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें