फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में थमी बारिश, 15-16 जुलाई से फिर सक्रिय हो सकता है मानसून

Tue, 14 Jul 2026 11:01 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है, जिससे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला थम गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम लगभग शुष्क बना रहा और कई जिलों में उमस व गर्मी का असर महसूस किया गया।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है, जिससे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला थम गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम लगभग शुष्क बना रहा और कई जिलों में उमस व गर्मी का असर महसूस किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अब तक सामान्य से करीब 26 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है।
विज्ञापन


राजधानी रायपुर में सोमवार को दिनभर बारिश नहीं हुई, जिसके कारण तापमान बढ़कर 35.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बिलासपुर में भी अधिकतम तापमान इतना ही दर्ज किया गया, जबकि प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 23.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

हालांकि मौसम विभाग ने राहत के संकेत दिए हैं। विभाग का अनुमान है कि 15 और 16 जुलाई से मानसून एक बार फिर सक्रिय हो सकता है। इस दौरान प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


मंगलवार को राजधानी रायपुर में आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना भी बनी हुई है, हालांकि व्यापक वर्षा के लिए अगले दो दिनों का इंतजार करना पड़ सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून द्रोणिका वर्तमान में उत्तर भारत से पूर्वोत्तर राज्यों की ओर सक्रिय है। वहीं उत्तरी बंगाल की खाड़ी और दक्षिणी बांग्लादेश के ऊपर बने ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव धीरे-धीरे मध्य भारत तक पहुंच सकता है। इसी सिस्टम के असर से छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना व्यक्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें