CG Weather News: गरज-चमक, आंधी तूफान और तेज बारिश से लोगों को राहत मिली है। बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में बारिश की गतिविधि कम होने की संभावना है। वहीं सरगुजा संभाग में मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। गरज-चमक, आंधी तूफान और तेज बारिश से लोगों को राहत मिली है। बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में बारिश की गतिविधि कम होने की संभावना है। वहीं सरगुजा संभाग में मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। हालांकि इस बीच अनेक क्षेत्रों में हल्की मध्यम बारिश जारी रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि अगले 5 दिनों तक मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधि में कमी आने की संभावना है दूसरी और अगले एक सप्ताह तक सरगुजा 0 मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है इस बीच प्रदेश के विभिन्न जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून द्रोणिका अब औसत समुद्र तल पर सूरतगढ़, सीकर, ग्वालियर, सिद्धि, डालटेनगंज और फिर दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। दूसरी ओर उत्तरी हरियाणा से दक्षिण उत्तर प्रदेश होते हुए उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश और उसके आसपास झारखंड गाजिया पश्चिम बंगाल के ऊपर चक्रवती परिसंचरण बना हुआ है।
विज्ञापन
राजधानी रायपुर में आज आकाश मेघमय रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और बस्तर संभागों के जिलों में अनेक जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हुई है। वहीं सरगुजा संभाग के जिलों में अधिकांश जगहों पर माध्यम से भारी बारिश हुई।