फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बारिश से बढ़ी ठंडक, मौसम विभाग ने फिर दी वज्रपात की चेतावनी,यहां पड़ेंगी बौछारें

Sun, 24 Aug 2025 09:15 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Weather News: पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश से छत्तीसगढ़ का मौसम खुशनुमा हो गया है। शनिवार को राजधानी रायपुर समेत आसपास के जिलों में दिनभर झमाझम बारिश होती रही। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश से छत्तीसगढ़ का मौसम खुशनुमा हो गया है। शनिवार को राजधानी रायपुर समेत आसपास के जिलों में दिनभर झमाझम बारिश होती रही। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है। 25 अगस्त तक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और ओडिशा तट के पास एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की भी संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब धीरे-धीरे झारखंड की ओर बढ़ रहा है और कमजोर होने की संभावना है। वहीं, मानसून द्रोणिका इस समय गंगानगर, ग्वालियर, बांदा से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इसके अलावा उत्तर मध्य प्रदेश और दक्षिण उत्तर प्रदेश के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा सक्रिय है, जो लगभग 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है।

प्रदेश में असर
इन मौसमीय गतिविधियों के चलते छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज वर्षा और वज्रपात होने की भी आशंका है। खासकर उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में भारी बारिश का अधिक खतरा रहेगा।
विज्ञापन


राजधानी रायपुर का हाल
रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहने के आसार हैं। बीच-बीच में बारिश या गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है। तापमान सामान्य से कम रहकर 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें