फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: रायपुर में रातभर से बारिश, अगले तीन दिनों तक बरसेंगे बदरा, आज कई जिलों में येलो अलर्ट

Tue, 29 Jul 2025 09:42 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के विभिन्न इलाकों में इन दिनों झमाझम बारिश हो रही है। राजधानी रायपुर में रातभर हुई बारिश ने मौसम सुहाना बना दिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों तक हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के विभिन्न इलाकों में इन दिनों झमाझम बारिश हो रही है। राजधानी रायपुर में रातभर हुई बारिश ने मौसम सुहाना बना दिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों तक हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद मानसून कमजोर पड़ सकता है। आज मंगलवार को कुछ इलाकों में हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बलरामपुर, सरगुजा और सूरजपुर समेत 17 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, अब सिस्टम कमजोर पड़ गया है। आगामी तीन दिनों तक मध्य और उत्तरी भागों के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। इसके बावजूद राजधानी रायपुर समेत कुछ इलाकों में सुबह से बारिश हो रही है।

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि मानसून द्रोणिका औसत समुद्र तल पर गंगानगर से पन्ना, डाल्टनगंज, पुरुलिया होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की कड़ी तक जा रही है। इस सिस्टम की वजह से प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बादल गरजने के साथ भारी वर्षा और बिजली गिरने की संभावना है। हालांकि झमाझम बारिश के लिए नया सिस्टम बनाने का इंतजार करना पड़ेगा। 
विज्ञापन


इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, रायगढ़, दुर्ग, बेमेतरा में मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें