फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे का मेगा ब्लॉक: 24 नवंबर से कई ट्रेनें रद्द, कलिंग उत्कल और साउथ बिहार एक्सप्रेस का बदलेगा रूट

Thu, 22 Oct 2026 03:24 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

चक्रधरपुर मंडल के सीनी-राजखरसावां सेक्शन में ट्रैक नवीनीकरण के चलते 24 नवंबर से 15 जनवरी तक मेगा ब्लॉक रहेगा। इसके कारण कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। यात्रा से पहले ट्रेन का शेड्यूल जरूर जांच लें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के चक्रधरपुर मंडल स्थित सीनी-राजखरसावां सेक्शन में ट्रैक नवीनीकरण कार्य के लिए 24 नवंबर से 15 जनवरी तक मेगा ब्लॉक रहेगा। रेलवे प्रशासन हर मंगलवार और शुक्रवार को यह मेगा ब्लॉक आयोजित करेगा। इसके कारण इस अवधि में छह ट्रेनें निर्धारित तिथियों पर पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि कलिंग उत्कल और साउथ बिहार एक्सप्रेस का मार्ग बदलकर संचालन किया जाएगा।

 

रेलवे द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार टाटानगर-इतवारी ट्रेन 24 व 27 नवंबर, दिसंबर में नौ दिन तथा जनवरी में 1, 5, 8, 12 व 15 तारीख को रद्द रहेगी। नांदेड़-सांतरागाछी ट्रेन 23 व 30 नवंबर, दिसंबर के सभी रविवार और जनवरी में 4 व 11 तारीख को नहीं चलेगी। इसके अलावा सांतरागाछी-नांदेड़ ट्रेन 25 नवंबर, दिसंबर में 2, 9, 16, 23 व 30 और जनवरी में 6 व 13 तारीख को रद्द रहेगी।

 

सांतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस 21 व 28 नवंबर, दिसंबर के सभी शनिवार और जनवरी में 2 व 9 तारीख को निरस्त रहेगी। पुणे-सांतरागाछी हमसफर ट्रेन 23 व 30 नवंबर, दिसंबर के प्रत्येक रविवार तथा जनवरी में 4 व 11 तारीख को नहीं चलेगी। इसके अलावा हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस (17006) 13 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।

 

तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस (17433) 7 और 14 दिसंबर 2026 को तथा रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस (17434) 10 और 17 दिसंबर 2026 को पूरी तरह रद्द रहेगी। इसी प्रकार वास्को डी गामा-जसीडीह एक्सप्रेस (17321) 11 दिसंबर 2026 को तथा जसीडीह-वास्को डी गामा एक्सप्रेस (17322) 14 दिसंबर 2026 को रद्द रखी जाएगी।

 

मेगा ब्लॉक के दौरान रेलवे प्रशासन कलिंग उत्कल एक्सप्रेस और साउथ बिहार एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें