रायपुर, उरकुरा और मांढर के बीच चल रहे ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रोजेक्ट के चलते इस रेलखंड पर कुछ यात्री ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह कार्य ट्रेनों की सुरक्षित और सुचारु आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है।
रेलवे द्वारा बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। इसी क्रम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में तकनीकी सुधार किए जा रहे हैं, जिसका असर यात्रियों की सुविधा पर अस्थायी रूप से पड़ सकता है। रायपुर, उरकुरा और मांढर के बीच चल रहे ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रोजेक्ट के चलते इस रेलखंड पर कुछ यात्री ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह कार्य ट्रेनों की सुरक्षित और सुचारु आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
रद्द होने वाली ट्रेनें
5 अप्रैल को गाडी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
5 अप्रैल को गाडी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
5 अप्रैल को गाडी संख्या 68733 गेवरा रोड -बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
5 अप्रैल को गाडी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
5 अप्रैल को गाडी संख्या 58205 रायपुर- नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर रद्द रहेगी।
6 अप्रैल को गाडी संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
5 अप्रैल को गाडी संख्या 68701 रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
5 अप्रैल को गाडी संख्या 68702 दुर्ग -रायपुर- मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
5 अप्रैल को गाडी संख्या 68703 रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
5 अप्रैल को गाडी संख्या 68704 दुर्ग -रायपुर- मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
बीच में समाप्त होने वाली गाड़ी
5 अप्रैल को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर को बिलासपुर में ही समाप्त होगी यह गाड़ी बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।
5 अप्रैल को 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर गोंदिया के स्थान यह गाड़ी बिलासपुर से ही झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी । इसलिए यह गाड़ी गोंदिया एवं बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
4 अप्रैल को गाड़ी संख्या 58217 टिटलागढ़ रायपुर पैसेंजर महासमुंद में समाप्त होगी। यह गाड़ी महासमुंद -रायपुर के मध्य रद्द रहेगी।
5 अप्रैल को गाड़ी संख्या 58218 रायपुर -टिटलागढ़ पैसेंजर रायपुर के स्थान पर महासमुंद से प्रारंभ होगी यह गाड़ी रायपुर -महासमुंद के बीच रद्द रहेगी।