फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बोलती रही, दूसरी ने पीटा: रायगढ़ के मरीन ड्राइव पर तीन लड़कियों की खुलेआम गुंडागर्दी, कपड़े उतारने की कोशिश

Tue, 14 Jul 2026 05:45 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ में एक युवती की सरेराह पिटाई का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए एक महिला और दो नाबालिग बालिकाओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
विज्ञापन
आरोपी महिला गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में एक युवती से मारपीट का मामला सामने आया है। पिछले दिनों तीन लड़कियों ने उसका रास्ता रोककर लात-घूसों से पिटाई की थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया। उन्होंने थाना कोतवाली पुलिस को आरोपियों की पहचान कर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। कोतवाली पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और कुछ ही घंटों में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

पीड़िता ने सिटी कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि 30 जून की शाम 4 बजे वह अपनी सहेली के साथ लौट रही थी। मेरीन ड्राइव रोड स्थित पुष्पवाटिका गार्डन के पास दो युवतियों ने रास्ता रोका। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर युवतियों ने अपने रिश्तेदारों को बुलाया, जिनमें नगमा खान उर्फ नूरी भी शामिल थी। सभी ने मिलकर पीड़िता को लात-घूसों से पीटा। पीड़िता के अनुसार, मारपीट करने वाली युवतियों को लगा कि वे उन्हें देखकर हंस रही हैं।
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज
पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज किया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की। मुख्य आरोपी महिला नगमा खान उर्फ नूरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में शामिल दो नाबालिग बालिकाओं के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

वीडियो से आरोपियों की शिनाख्त
सिटी कोतवाली पुलिस ने पीड़िता के साथ हुई मारपीट के वायरल वीडियो का सूक्ष्म परीक्षण किया। क्षेत्र के लोगों से पूछताछ के बाद वीडियो में दिख रही महिला की पहचान हुई। उसका नाम नगमा खान उर्फ नूरी बताया गया। नगमा ने पूछताछ में मारपीट में शामिल दो अन्य लड़कियों की जानकारी दी। जांच में वे दोनों नाबालिग निकलीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें