घटना की जानकारी मिलते ही तमनार पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि हत्या के इस मामले में पुलिस दो नाबालिग समेत एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कुत्ता घुमाने की बात को लेकर हुए विवाद में टांगी से एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस इस मामले में दो नाबालिग समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उक्त मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम आमाघाट पंचायत के दांदरी गांव के फिटिंगपारा में बीती रात साढ़े 8 बजे के आसपास धारदार टांगी मारकर एक युवक सुजीत खलखो 25 साल की जघन्य हत्या की वारदात सामने आई थी। बताया जा रहा है युवक अपने परिजन के यहां खाना खाने फिटिंगपारा पहुंचा था। इस दौरान तीन लोग अचानक वहां पहुंचे और उन्होंने सुजीत पर हमला कर दिया, बीच बचाव करने आये सुरेश मिंज को भी चोट आई है। बताया जा रहा है कि कुत्ता घुमाने के दौरान हुए गाली गाली गलौज के बाद आरोपियों का सुजीत खलखो के साथ विवाद हुआ था जिसके बाद ही आरोपियों ने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया है।
इस घटना की जानकारी मिलते ही तमनार पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि हत्या के इस मामले में पुलिस दो नाबालिग समेत एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कल दोपहर तक पुलिस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।