फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस मामलेकी जांच में जुटी

Wed, 10 Dec 2025 05:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में बुधवार की सुबह अज्ञात वाहन की ठोकर से बाईक सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में बुधवार की सुबह अज्ञात वाहन की ठोकर से बाईक सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नंगाई का रहने वाला युवक संतोष सारथी 35 साल, जो कि क्षेत्र के किसी प्लांट में काम करता था आज सुबह 11 बजे के आसपास बाईक सवार युवक जब देहजरी के पास स्थित कोल्ड स्टोरेज के पास पहुंचा ही था कि अज्ञात वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे सिर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आने की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


अचानक घटी इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने डायल 112 के अलावा खरसिया थाने में मामले की जानकारी दी। जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए उसकी पतासाजी में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें