फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: बैल चराने की बात को लेकर युवक ने अधेड़ को लात-घूसों से जमकर पीटा, बेदम पिटाई में टूटा दांत

Sun, 12 Oct 2025 06:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ में बैल चराने की बात को लेकर एक युवक ने अधेड़ ग्रामीण की लात-घुसों से बेदम पिटाई करके दांत तोड़ देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ में बैल चराने की बात को लेकर एक युवक ने अधेड़ ग्रामीण की लात-घुसों से बेदम पिटाई करके दांत तोड़ देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। मामला कापू थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार सुखराम बैगा 56 साल ने कापू थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि कल दोपहर 12 बजे बैल चराकर वापस आ रहा था। 

विज्ञापन


जब वह अकड़ा सराई के पास पहुंचा ही था कि क्रिंधा निवासी बजरंग बैगा 27 साल, ने मेरे जमीन पर बैल क्यों चरा रहे हो कहकर अश्लील गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर लात-घुसो से उसकी बेदम पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान अधेड़ ग्रामीण का दांत भी टूट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव करके किसी तरह अधेड़ ग्रामीण को बचाया। बहरहाल सुखराम बैगा की रिपोर्ट के बाद कापू पुलिस बजरंग बैगा के खिलाफ धारा 115(2) 117(2) 296, 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें