फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक बना यमराज: तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, सात साल के बच्चे संग एक युवक ने तोड़ा मौके पर दम

Mon, 12 Jan 2026 04:23 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में आज एक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में दो की मौत हो गई है। तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
रायगढ़ में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार मासूम समेत एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन

 
मिली जानकारी के अनुसार, पुसौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम तेतला हायसेकेंडरी स्कूल के पास सोमवार की दोपहर 1 बजे के आसपास एक कार के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते स्कूटी सवार दो लोगों को सामने से जोरदार ठोकर मार दिया। 

इस दुर्घटना में घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार रायगढ़ की तरफ से चंद्रपुर की तरफ जा रही थी। इस बीच यह घटना हो गई। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई थी। जिसके बाद पुलिस को घटना से अवगत कराया गया। 
विज्ञापन


सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। वहीं आरोपी चालक को हिरासत में लेकर मृतकों की शिनाख्त में जुट गई है। मृतक के जेब में मिले गाड़ी के कागजात के अनुसार, मृतक की शिनाख्त रामेश्वर निषाद निवासी मिट्ठमुडा के रूप में की जा रही है। मृतकों में एक की उम्र करीब 30 साल और दूसरे की उम्र 7 साल बताई जा रही है। 

इस घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है। गांव के लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही बड़े भंडार के पास इसी तरह की घटना में एक युवक की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें