फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: घर के बाहर बैठी महिला को गली में ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Sat, 02 Nov 2024 05:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में घर के बाहर बैठी महिला को गली में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार करते हुए रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में घर के बाहर बैठी महिला को गली में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार करते हुए रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पुसौर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कल शाम को तबियत ठीक नही होनें की वजह से शाम करीब साढ़े 6 बजे अपने ही घर के बाहर परछी में बैठी थी। तभी आरोपी युवक नेहरू खडिया 56 साल वहां पर पहुंचा और उसे जबर्दस्ती गली की ओर ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। इस दौरान महिला के शोर मचाने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गया।

विज्ञापन


पीड़िता ने उक्त मामले की शिकायत थाने में की। जिसके बाद पुसौर पुलिस उक्त मामले में आरोपी युवक के खिलाफ धारा 64(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी नेहरू खडिया को आज गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें