फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: घर में घुसकर महिला को मारी गोली, पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका; पुलिस बोली-टारगेट कोई और था

Thu, 18 May 2023 08:25 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़

सार

पुलिस का कहना है कि द्रोपती बाई के पुत्र ने गांव की ही एक लड़की से प्रेम विवाह किया है। संदेहियों और मृतका के परिवार के बीच पुरानी रंजिश है। साल 2017 में एक और मामला सामने आया था, जिसमें एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। उस हत्याकांड को अंजाम देने वाला जेल से छूटकर बाहर आया है। 
विज्ञापन
वारदात की सूचना पर मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बुधवार देर रात एक महिला की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। देर रात घुसे बदमाशों ने कट्टे से महिला को गोली मार दी। पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि टारगेट कोई और था, लेकिन महिला के जाग जाने से हमलावरों ने उस पर फायर कर दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। महिला के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। संदेहियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


दियागढ़ गांव निवासी द्रोपती बाई (55) की गोली मारकर हत्या की गई है। रात को गांव में गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग जागे तब तक हमलावर गोली भाग चुके थे। पुलिस का कहना है कि द्रोपती बाई के बेटे के बयान से दो संदेहियों के नाम सामने आए हैं। आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी जा रही है। दो लोग कट्टा लेकर पीछे के रास्ते घर में घुसे थे। उस दौरान कुत्ते के भौंकने से घर के बाहर सोई हुई द्रोपती बाई जाग गई और बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। 

पुलिस का कहना है कि द्रोपती बाई के पुत्र ने गांव की ही एक लड़की से प्रेम विवाह किया है। संदेहियों और मृतका के परिवार के बीच पुरानी रंजिश है। साल 2017 में एक और मामला सामने आया था, जिसमें एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। उस हत्याकांड को अंजाम देने वाला जेल से छूटकर बाहर आया है। पुलिस मामले से जुड़े संदेहियों की तलाश में जुटी है। फिलहाल अभी तक उनका पता नहीं चल सका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें