छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक महिला ने अज्ञात कारणों से अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पुलिस मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक, घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुडूमकेला के फिटिंगपारा निवासी सुरेखा मांझी पति राय मांझी, 31 साल ने अज्ञात कारणों से अपने ही साड़ी से म्यांर में फंदा बनाकर आत्महत्या की ली।
परिजनों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस मर्ग पंचनामा कार्रवाई करते हुए आगे की जांच में जुट गई है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि मृतका के मायका पक्ष के लोगों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।