फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद उठी अर्थी: रायगढ़ में अपनी ही शादी का सामान देने जाते हुए हादसा, ट्रैक्टर पलटने से दूल्हे की मौत

Sat, 11 Apr 2026 10:02 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ में अपनी शादी के ठीक एक दिन बाद टेंट का सामान लादकर लौटते समय तेज रफ्तार ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें दूल्हा ट्रेक्टर के नीचे दबकर गंभीर घायल हुआ और रायपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रेक्टर के नीचे दबकर युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। अपनी शादी के ठीक एक दिन बाद एक युवक की ट्रैक्टर पलटने से जान चली गई। वह टेंट का सामान छोड़ने जा रहा था। इस घटना में तीन अन्य लोग घायल भी हुए हैं।

विज्ञापन


यह मामला कापू थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान पैंतीस वर्षीय देवांगन सिदार के रूप में हुई है। वह गौरेला पेंड्रा में बिजली विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करता था। देवांगन की शादी 5 अप्रैल को हुई थी। शादी के लिए बगल के गांव से टेंट लाया गया था।

कल शाम करीब 5:30 बजे देवांगन टेंट का सामान लेकर जा रहा था। वह अपने चाचा संजय सिदार के ट्रैक्टर में था। उसके साथ तीन दोस्त सीमोन एक्का, सुशील एक्का और द्वारिका सिदार भी थे। सतीपारा सरपंच घर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन


ट्रैक्टर पलटने से मौत
ट्रैक्टर पलटने से चालक देवांगन सिदार उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पत्थलगांव शासकीय अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे रायपुर के लिए रेफर किया गया था। रायपुर ले जाते समय रात करीब 11 बजे नंदन झरिया के पास देवांगन की मौत हो गई। इस हादसे में उसके तीन दोस्तों को हल्की चोटें आई हैं।

परिवार और गांव में मातम
शादी के एक दिन बाद हुए इस दर्दनाक हादसे से देवांगन के परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। जिस घर में एक दिन पहले खुशियां थीं, वहां अब मातम का सन्नाटा पसरा है। यह घटना परिवार के लिए गहरा सदमा लेकर आई है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें