फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: आम के पेड़ से गिरकर ग्रामीण की हुई मौत, इलाज के दौरान अस्पतला में तोड़ा दम

Fri, 25 Apr 2025 02:44 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक शख्स की आम के पेड़ से गिरकर मौत हो गई है। उपचार के दौरान शख्स की मौत हो गई है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम तोड़ते समय पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल ग्रामीण की उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में मौत हो गई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, सारंगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम परसाडीह निवासी ननकी दाऊ सिदार 41 साल 23 अप्रैल की सुबह आम तोड़ने के लिए खेत की तरफ गया हुआ था। जहां पेड़ पर चढ़त समय वह आम तोड़ रहा था। इसी बीच अचानक पेड़ का डंगाल टूट जाने के दौरान वह सीधे जमीन पर आ गिरा था। 
विज्ञापन


इस घटना में गंभीर रूप से घायल ननकी दाऊ को पहले उप स्वास्थ्य केन्द्र दानसरा ले जाया गया। जहां स्थिति में सुधार नहीं होने के पश्चात उसे रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां कल बीती शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
 
बहरहाल ग्रामीण की मौत हो जाने के बाद पुलिस मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात मृतक के शव को पोस्टमार्टम उपरांत शव को अंतिम संस्कार के लिये परिजनों को सौंपते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें