फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़ में चोरों को हौसले बुलंद: हाईस्कूल की शिक्षिका के घर को बनाया निशाना, सोने-चांदी के जेवर ले उड़े

Sun, 28 Dec 2025 12:01 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
विज्ञापन
Raigrah Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रायगढ़ जिला मुख्यालय में चोरों ने हाई स्कूल की एक व्याख्याता के सुने मकान को निशाना बनाया है। चोरों ने मकान से सोने चांदी के जेवरात के अलावा 2 लाख के सामानों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। साथ ही किरायेदार के मकान का भी ताला तोड़कर वहां भी चोरी की गई है। पीड़िता रिपोर्ट के बाद सिटी कोतवाली पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज जांच शुरु कर दी है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, आशा भगत ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि वह गेरवानी हाई स्कूल में व्याख्याता के पद पर पदस्थ है, और रामभाठा जवाहर नगर में अपनी मां के साथ रहती है। आशा भगत ने बताया कि 22 दिसंबर को वह परिवार के साथ लोग अपने घर को ताला लगाकर अपने गृहग्राम जशपुर है हुई थी। उसके घर के बगल में अनिल कुजूर किराए में रहता था, वह भी अपने मकान में ताला लगाकर अपने गृह ग्राम बगीचा गया हुआ था। 

आशा भगत ने बताया कि कल दोपहर 2 बजे वह अपनी मां के साथ जशपुर से रायगढ़ अपने मकान पहुंची और मुख्य गेट का दरवाजा खोलकर अंदर घुसी तो देखा कि कमरे में लगा ताला टूटा हुआ था। घर में रखा तीनों आलमारी टूटा हुआ था। अज्ञात चोरों ने उसके मकान से आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर तथा आलमारी मे रखी स्मार्ट वॉच, इयरफोन को मिलाकर कुल 2 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। साथ ही अज्ञात चोरों ने आशा भगत के किराएदार के मकान में लगा ताला तोड़कर वहां भी चोरी की गई है, उनके रायगढ़ आने के बाद ही उनके मकान से क्या चोरी हुई है, इसका पता चल सकता है। आशा भगत की रिपोर्ट के बाद सिटी कोतवाली पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें