फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: ढलाई करने जाते समय ट्रैक्टर से गिरकर दो महिलाएं घायल, उपचार के दौरान एक की मौत दूसरी की हालत गंभीर

Sat, 13 Dec 2025 02:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में ढलाई करने जाते समय ट्रैक्टर से नीचे गिरकर दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था , जहां एक महिला की मौत हो गई दूसरे का इलाज जारी है।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में ढलाई करने जाते समय ट्रैक्टर से नीचे गिरकर दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था , जहां एक महिला की मौत हो गई दूसरे का इलाज जारी है। मृतका के पति की रिपोर्ट के बाद पुलिस ट्रैक्टर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है, मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मी राम राठिया, निवासी अमलीडीह ने घरघोड़ा थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि कल सुबह उसकी पत्नी सहोद्रा राठिया गांव के अन्य लोगों के साथ ट्रेक्टर क्रमांक CG 22 D 1002 जिसमें मिक्चर मशीन लगा हुआ है, उसमें बैठ कर मकान ढलाई करने ग्राम चोटीगुडा जा रहे थे, जब वे औराईमुडा चौक के पास पहुंचे ही थे की ट्रैक्टर चालक के लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने से इंजन में बैठी सहोद्रा और सुशीला नीचे गिर गए।

इस दौरान मिक्चर मशीन का चक्का सहोद्रा राठिया के सीना में चढ जाने से उसके सीना एवं शरीर में गंभीर चोंट लगा है, साथ ही सुशीला राठिया को भी चोंट आई है। इस घटना के बाद दोनो को ईलाज के लिए  सीएचसी घरघोडा लेकर भर्ती कराया गया, जहां प्रारंभिक जांच में ही डॉक्टर ने सहोद्रा राठिया को मृत घोषित कर दिया।  बहरहाल मृतका के पति की रिपोर्ट के बाद घरघोड़ा पुलिस ट्रैक्टर चालक के खिलाफ धारा 184, 106(1) 125(ए) 281 के तहत अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें