फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh:अलग-अलग सड़क हादसो में एक महिला समेत दो लोगों की मौत, हादसे के बाद परिजनों में पसरा मातम

Sun, 18 May 2025 03:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में बीती रात अलग-अलग सड़क हादसो में अज्ञात वाहन चालक की ठोकर से एक महिला सहित एक ग्रामीण की मौत हो गई। परिजनों की सूचना के बाद पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में बीती रात अलग-अलग सड़क हादसो में अज्ञात वाहन चालक की ठोकर से एक महिला सहित एक ग्रामीण की मौत हो गई। परिजनों की सूचना के बाद पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक आशीष राजा ने धरमजयगढ़ थाना में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि उसका जीजा संतोष पाली अपनी पत्नी प्रोनोती पाली और बेटी प्रिशा पाली को लेकर स्कूटी क्रमांक सीजी 13 एजे 0956 में बिठाकर बायसी कालोनी से अटल आवास धरमजयगढ़ आ रहा था। बीती रात करीब पौने 9 बजे आसपास जब वे मेड रोड के पास पहुंचे ही थे कि खरसिया की तरफ से आ रहे अज्ञात स्कार्पियो चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी सवारों को पीछे की तरफ से जोरदार ठोकर मार दिया। 

विज्ञापन


इस घटना में तीनों स्कूटी सवारों को निजी वाहन की सहायता से तत्काल धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां प्रारंभिक जांच में ही डाक्टर ने प्रोनोती पाली को मृत घोषित कर दिया वहीं संतोष पाली एवं प्रिशा पाली के बेहतर उपचार के लिये रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल रिफर कर दिया गया है। परिजनों की रिपोर्ट के बाद धरमजयगढ़ पुलिस अज्ञात स्कार्पियो चालक के खिलाफ 106(1) 125 (ए) 281 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। 

इसी तरह की दूसरी घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। जहां लैलूंगा रोड में स्थित पुराना ढाबा के सामने अज्ञात वाहन के चालक ने बीती रात 8 बजे के आसपास तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक सवार विदेशी राठिया पिता मंगल राठिया 35 साल निवासी अरईमुडा को जोरदार ठोकर मार कर फरार हो गया। इस घटना में बाईक सवार के सिर में गंभीर चोट आने पर उसे उपचार के लिये घरघोड़ा सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाईक सवार ग्रामीण अपनी बेटी को लेने जा रहा था इस दौरान यह घटना घटित हो गया। इस हादसे के बाद परिजनों की रिपोर्ट के बाद घरघोड़ा पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें