फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़ में सर्पदंश का कहर: 5 माह के मासूम समेत दो की मौत, पिता अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा

Sat, 01 Aug 2026 03:20 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ के घरघोड़ा क्षेत्र में सर्पदंश की दो अलग-अलग घटनाओं में 14 वर्षीय किशोर और 5 माह के मासूम की मौत हो गई। वहीं एक युवक अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
रायगढ़ में सर्पदंश से दो की मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात सर्पदंश की दो अलग-अलग घटनाओं ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। जहरीले सांप के डंसने से एक 14 वर्षीय किशोर और 5 माह के मासूम की मौत हो गई, जबकि एक युवक का अस्पताल में उपचार जारी है।
विज्ञापन


पहली घटना कुडुमकेला गांव की है। जानकारी के अनुसार, धीरज दास महंत (14 वर्ष) रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद घर में पलंग पर सो गया था। कुछ देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसके मुंह से झाग निकलने लगा। परिजन उसे तुरंत घरघोड़ा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। आशंका है कि सोते समय उसे जहरीले सांप ने डंस लिया था।

दूसरी घटना ग्राम चारमार में हुई। यहां जहरीले सांप ने संजय धनवार (25 वर्ष) और उनके 5 माह के बेटे नयांश धनवार को डंस लिया। दोनों को गंभीर हालत में तत्काल घरघोड़ा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान मासूम नयांश ने दम तोड़ दिया, जबकि संजय धनवार का इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है।
विज्ञापन


मासूम की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल है। दोनों घटनाओं की सूचना मिलने के बाद घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें