फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी बस पलटने से दो की मौत: 12 से ज्यादा घायल, सात की हालत गंभीर; लैलूंगा से आ रही थी रायगढ़

Wed, 24 May 2023 07:42 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़

सार

हादसे के समय बस में 40 से 45 यात्री सवार थे। बस पलटते ही चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार काफी तेज थी। इसके चलते चालक मोड़ पर नियंत्रण नहीं रख सका और हादसा हो गया। 
 
विज्ञापन
रायगढ़ में सिटी बस हुई हादसे का शिकार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बुधवार सुबह सिटी बस पलटने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इनमें सात की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। इनमें से चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा घरघोड़ा थाना क्षेत्र में हुआ है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, लैलूंगा से बुधवार सुबह करीब 7 बजे रायगढ़ के लिए सिटी बस रवाना हुई थी। अभी बस घरघोड़ा के चारभांठा के पास पहुंची थी कि मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बस में 40 से 45 यात्री सवार थे। बस पलटते ही चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। 

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया। हालांकि तब तक बरमकेला के कमरीद गांव के पारा निवासी गिरी प्रसाद निषाद और लैलूंगा के करवारजोर पतराटोली निवासी सुरेश तिर्की की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार काफी तेज थी। इसके चलते चालक मोड़ पर नियंत्रण नहीं रख सका और हादसा हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें