फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: एसी की दुकान में चोरों का हमला, स्पेयर पार्ट्स की चोरी; थाने में मामला दर्ज

Thu, 03 Oct 2024 09:23 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

 दो अक्तूबर की रात को रायगढ़ की एक दुकान में चोरों ने चोरी की। फिलहाल आज इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
थाना चक्रधर नगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक एसी की दुकान को निशान बनाते हुए नगदी रकम समेत एसी स्पेयर पार्ट की चोरी कर फरार हो गए। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कृष्णा वाटिका निवासी रजनीश जेरथ का चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इंडस्ट्रीयल एरिया बोईरदादर में  स्वराज रेफ्रिजरेशन एण्ड एयर कंडीसन दुकान है।

विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि वह रोजाना अपने घर से अपने दुकान आता था और शाम को दुकान बंद करके घर चला जाता था। इसी दौरान दो अक्टूबर की शाम वह अपनी दुकान बंद करके घर चला गया था और आज सुबह जब दुकान आया तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। अनहोनी घटना की आशंका से जब दुकान में घुसकर देखा तो पता चला कि अज्ञात चोरों ने गल्ले में रखे नगदी रकम 17 हजार 75 हजार के एसी के स्पेयर पार्ट्स कुल 92 हजार की चोरी कर फरार हो गए।  

पीड़ित रजनीश जेरथ ने आज चक्रधर नगर थाना पहुंचकर चोरी के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने धारा 305 (ए) 331 (4) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें