फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ : रायगढ़ जिले में ढाबे के सामने खड़ी ट्रेलर चोरी, जांच में जुटी पुलिस, खंगाल रहे सीसीटीवी कैमरे

Fri, 07 Nov 2025 10:58 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
विज्ञापन
Raigarh News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ढाबा के सामने खड़ा ट्रेलर चोरी हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, राजेन्द्र कुमार साव 32 साल ने सिटी कोतवाली थाना में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि उसके नाम से पंजीकृत 18 चक्का ट्रेलर को  5 नवंबर की सुबह 9 बजे के आसपास पूर्वान्चल ढाबा लाखा के सामने खड़ा कर अपने घर चला गया था, अगले दिन 6 नवंबर की सुबह 4 बजे जब वह वापस आया तो देखा कि वाहन जहां खड़ा किया था, वहां पर नहीं था। आसपास काफी खोजबीन करने के बाद भी ट्रेलर का पता नहीं चला। चोरी गए ट्रेलर की कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है। पुसिल मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें