फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh Crime: चोरों ने मकान का ताला तोड़कर नगदी और सोने-चांदी के जेवरात किए चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 05 Nov 2025 09:42 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में चोरों ने मकान का ताला तोड़कर नगदी रकम के अलावा सोने चांदी के जेवरात को मिला कर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
Raigarh Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में चोरों ने मकान का ताला तोड़कर नगदी रकम के अलावा सोने चांदी के जेवरात को मिला कर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीमदल बल के साथ मौके पर पहुंचकर अज्ञात चोरों की की तलाश में जुट गई है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, 2 नवंबर की रात लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मुड़ागांव निवासी विनोद साहू के मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर लाखों रूपये नगदी के अलावा सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। कैश सहित लगभग 4.90 लाख के समान पर चोरों ने हाथ साफ किया। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही लैलूंगा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें