फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: रायगढ़ में मकान से लाखों के जेवर और नकदी की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 08 Jul 2026 03:01 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
विज्ञापन
सुने मकान में चोरी
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सुने मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने सोने चांदी के जेवरात समेत हजारों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। घटना कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, गौरीशंकर पटेल 62 साल निवासी बरपाली ने कोतरा रोड थाना में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि करीब 1 माह पहले वह अपनी पत्नी के साथ बेटे के पास बिलासपुर गया हुआ था। पीड़ित ने बताया कि कल सुबह उसके भतीजे मनोज पटेल ने फोन करके बताया कि घर के कमरे का ताला टूटा हुआ है।

इस सूचना के बाद जब वह अपने घर पहुंचा तो देखा कि बाहर का ताला बंद था. लेकिन मकान के सातों कमरों का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर चेक करने पर पता चला कि अज्ञात चोरों ने आलमारी में रखे 07 जोडी चांदी का पायल, 06 नग चांदी का बिछिया, 01 जोडी हाथ छल्ला हाथ 01 नग हाफ करधन चांदी का, 03 नग सोने का मंगलसूत्र, 02 नग चांदी का प्लेट, 05 नग चादी का सिक्का समेत तकरीबन 90 हजार की चोरी की चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित की रिपोर्ट के बाद कोतरा रोड़ पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ 331 (4) 305 (ए) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें