फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh : टाटानगर एक्सप्रेस के बोगी नंबर एस-3 में चोरी, नकदी समेत सोने-चांदी के गहने लेकर भागा चोर

Sun, 05 Apr 2026 03:59 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शादी समारोह में शामिल होने रायगढ़ आते समय टाटानगर एक्सप्रेस के बोगी नंबर एस-3 से नगदी रकम के अलावा जेवरात से भरा बैग चोरी हो जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
जीआरपी थाना रायगढ़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शादी समारोह में शामिल होने रायगढ़ आते समय टाटानगर एक्सप्रेस के बोगी नंबर एस-3 से नगदी रकम के अलावा जेवरात से भरा बैग चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के बाद जीआरपी पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपी की पतासाजी में जुट गई है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार जीआरपी थाने में रिर्पोट लिखाते हुए शहजाद अहमद निवासी शिवनगर, माजरी रोड नागपुर ने बताया कि रायगढ़ में आयोजित भांजे की शादी में शामिल होनें के लिये वह अपनी पत्नी के साथ 3 अपै्रल की रात नेताजी सुभाष चंद्र बोस ईतवारी से टाटानगर एक्सप्रेस के बोगी नंबर एस-3, सीट नंबर 49,52 में सफर कर रहा था।

पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी पिट्ठु बैग को सीट नंबर 49 में सिराहने में रखकर सो गई थी। इसी बीच रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर नींद खुलने पर उन्होंने देखा कि सिराहने में रखा बैग नही था। आसपास काफी पतासाजी करने के बावजूद बैग का पता नही चला। अज्ञात चोर के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका था। पीड़ित के अनुसार चोरी गए बैग में कान की बाली 3 ग्राम, गले का हार 4 ग्राम, कान का ईयरिंग 5 ग्राम के अलावा नगदी रकम 6 हजार 500 रूपये को मिलाकर कुल 67 हजार रूपये की चोरी हुई है। बहरहाल पीड़ित की शिकायत के बाद जीआरपी पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 305 (सी) के तहत अपराध दर्ज करते हुए मामले को जांच में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें