फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: फांसी पर लटकती लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी, पुलिस मामले की जांच जुटी

Sat, 06 Dec 2025 08:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शनिवार की दोपहर पेड़ पर फांसी पर अज्ञात युवक की लटकती लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए मृतक की शिनाख्त में जुट गई है।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शनिवार की दोपहर पेड़ पर फांसी पर अज्ञात युवक की लटकती लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए मृतक की शिनाख्त में जुट गई है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम हर्राडीह के बगघरी टिकरा में आज दोपहर 1 बजे के आसपास महुआ पेड़ पर एक अज्ञात युवक उम्र करीब 25 साल के आसपास की फांसी पर लटकती लाश मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। जिसके बाद पूंजीपथरा पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। 

फांसी पर अज्ञात युवक की लाश मिलने की जानकारी मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आसपास के गांव में मृतक की शिनाख्त के लिये पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच के दौरान दम घुटने से युवक की मौत होनें की आशंका जताई जा रही है, फिलहाल पीएम रिपोर्ट के उपरांत ही मृतक के मौत के कारणों का पता चल सकेगा, मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें