फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: जंगल में अज्ञात युवती की निर्वस्त्र अवस्था में मिली लाश, शरीर पर चाकू के निशान, हत्या की है आशंका

Tue, 12 May 2026 11:37 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

 छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मंगलवार शाम जंगल में एक अज्ञात युवती की निर्वस्त्र लाश मिली। गले और चेहरे पर चोट के निशान हैं। पुलिस हत्या की आशंका जताते हुए जांच कर रही है।
विज्ञापन
जंगल में अज्ञात युवती की लाश मिली
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार की शाम डैम किनारे जंगल में एक अज्ञात युवती की निर्वस्त्र अवस्था में लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। युवती के गले एवं चेहरे में मिले चोट के निशान को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम तुमिडीह गांव के जंगल में डैम किनारे मंगलवार की शाम एक अज्ञात युवती (उम्र करीब 25 साल) की निर्वस्त्र अवस्था में लाश मिली है। ग्रामीणों अनुसार, युवती के गले एवं चेहरे में चाकू के निशान मिले हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका के शरीर से कपड़े गायब थे और युवती के गले और पीठ पर धारदार हथियार से वार के निशान भी मिले हैं।

ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पूंजीपथरा पुलिस, फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। साथ ही युवती की शिनाख्त के लिए आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ भी की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला हत्या का ही प्रतीत हो रहा है, युवती के शरीर में चोट के निशान मिले हैं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा, फिलहाल हर पहलू से पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें