फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़ : शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार, पहुंचा जेल

Sun, 27 Jul 2025 02:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शादी का झांसा देकर किशोरी से शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शादी का झांसा देकर किशोरी से शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने कल लैलूंगा थाना में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया था कि अक्षय सिदार 20 साल से उसका परिचय दिसंबर माह में मोबाईल के माध्यम से हुआ था। 

विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि शादी का प्रलोभन देकर आरोपी युवक अक्षय उसे मार्च महीने में अपने घर ले गया जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान तबियत बिगड़ने पर आरोपी पीड़िता को उसके घर छोड़कर फरार हो गया और बातचीत करना बंद कर दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद लैलूंगा पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ धारा 137(2),351(2), 64(2)(उ), 87 बीएनएस 6 पोक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी अक्षय सिदार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें