फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: अज्ञात वाहन की ठोकर से शिक्षक की मौत, आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 07 Sep 2025 04:45 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में अज्ञात वाहन की ठोकर से  शा.उ.मा.वि. सोंडेकेल में पदस्थ शिक्षक की मौत हो गई। मृतक के भाई की रिपोर्ट के बाद पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में अज्ञात वाहन की ठोकर से  शा.उ.मा.वि. सोंडेकेल में पदस्थ शिक्षक की मौत हो गई। मृतक के भाई की रिपोर्ट के बाद पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। उक्त घटना पुसौर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार विक्रम सिंह ठाकुर ने पुसौर थाना में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि उसका मंझला भाई श्याम सिंह ठाकुर शा.उ.मा.वि. सोंडेकेल में सहायक ग्रेड 3 के पद पदस्थ है और वह अटल आवास पुसौर में मां के साथ रहकर ड्यूटी करते आ रहा था। विक्रम ने बताया कि कल रात सवा 8 बजे उसका भाई श्याम सिंह ठाकुर घर जा रहा था। इस दौरान जब वह  आरा मिल के सामने छिंच मेन रोड के पास पहुंचा ही था कि सामने की तरफ से रहे अज्ञात चार पहिया वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे अपनी चपेट में ले लिया। 

विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल अवस्था में श्याम सिंह ठाकुर को पुसौर सिविल अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया जहां प्रारंभिक इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। बहरहाल सड़क हादसे में श्याम सिंह ठाकुर की मौत हो जाने के बाद उसके भाई ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुसौर थाने में रिपोर्ट लिखाई है, जिस पर पुलिस ने धारा 106(1) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें