जिले में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सूपा निवासी बुजुर्ग पति-पत्नी के बीच आज सुबह किसी बात को लेकर अचानक विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान मारपीट की स्थिति निर्मित हो जाने के बाद महिला के सिर में तखत लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
जिसके बाद बुजुर्ग महिला को परिजनों के द्वारा अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई है। जिसके बाद मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।