फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: चावल कनकी के व्यवसायी को उसके ही स्टाफ ने लगाया चूना, नौ लाख रूपये लेकर फरार

Sat, 17 May 2025 04:40 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में चावल कनकी के व्यवसायी को उसके ही दो स्टाफ ने 9 लाख रूपये का चुना लगाकर फरार हो जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। 
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में चावल कनकी के व्यवसायी को उसके ही दो स्टाफ ने 9 लाख रूपये का चुना लगाकर फरार हो जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है, उक्त मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक श्याम अग्रवाल ने चक्रधर नगर थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि वह चावल कनकी का दलाली एवं ट्रेडिंग का काम करता है। उक्त कार्य में ट्रास्पोर्टिग तथा पेमेंट लेन देन के लिये आशिष गोयल व कबीर सोलंकी को रखा है। 

विज्ञापन


प्रार्थी ने बताया कि 13 मई की दोपहर 3 बजे आशिष गोयल को  नवल अग्रवाल के घर सरला विला चक्रधरनगर से 9 लाख रूपये पेमेंट लेने के लिये मोटर सायकल में भेजा था। जहाँ से वह नगदी रकम प्राप्त कर खरसिया जाने के लिए रवाना हुए। लेकिन शाम साढ़े 7 बजे तक आशिष गोयल व कबीर सोलंकी खरसिया नहीं पहुंचे। 

प्राथी ने बताया की अभी तक उनसे संपर्क नहीं हो पाया दोनों ने मिलकर नवल अग्रवाल प्राप्त रकम 9 लाख को गबन कर फरार हो गए हैं। बहरहाल प्राथी की शिकायत पर चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रथम दृष्टया धारा 316(4),3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जानकारी में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें