फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: 14 साल के किशोर का शव रेस्क्यू टीम को मिला, तीन दोस्तों संग गया था खेलने, नाले के तेज बहाव में बह गया

Mon, 01 Sep 2025 02:44 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, रायगढ़

सार

रायगढ़ में एक 14 साल के किशोर का शव नाले से बरामद हो गया है। शव को डीडीआरएफ की टीम ने आज दोपहर खोज निकाला। खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
रेस्क्यू टीम को मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती सुबह से नाले में डूबे एक बालक के शव को डीडीआरएफ की टीम ने आज दोपहर खोज निकाला। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, कापू थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पाराघाटी का रहने वाला सूरज गोड 14 साल, बीती सुबह अपने तीन दोस्तों के साथ खेलने के लिये भेरारीनाला की तरफ गया हुआ था। इस दौरान अचानक वह नाले के तेज बहाव में बह गया।

इस घटना की जानकारी परिजनों ने कापू थाने में दी। जिसके बाद कल दोपहर से शाम तक पानी में डूबे बालक की खोजबीन की जा रही थी। अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू बंद कर दिया गया था। आज सुबह फिर से डीडीआरएफ की टीम नाले में बहे बालक की पतासाजी में जुटी थी।
विज्ञापन


इसी दौरान दोपहर करीब 1 बजे के आसपास झाड़ियों में सूरज की लाश बरामद हुई है। जिसके बाद मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए कापू पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। नाले में डूबकर बालक की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें