फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योगपति नवीन जिंदल को धमकी देने वाला गिरफ्तार: बिलासपुर जेल में 14 साल से बंद था, बोला- रायगढ़ जेल आना था

Mon, 27 Feb 2023 08:33 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़

सार

पुलिस पूछताछ में आरोपी पुष्पेंद्र चौहान ने बताया है कि, वह रायगढ़ जेल आना चाहता था। इसीलिए  उद्योगपति नवीन जिंदल को धमकी दी। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर सही कारण जानने का प्रयास करेगी। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उद्योगपति नवीन जिंदल को पत्र भेजकर धमकी देने वाले आरोपी को रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे बिलासपुर से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पहुंची। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 15 दिन की रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रायगढ़ जेल में आना चाहता था। इसके चलते उसने ऐसा किया। 

विज्ञापन


कोतरा रोड थाना प्रभारी गिरधारी साव ने बताया कि आरोपी पुष्पेंद्र चौहान के खिलाफ कई मामले चल रहे हैं। कुछ में उसको सजा हो चुकी है। इसी में वह पिछले 14 साल से बिलासपुर केंद्रीय जेल में सजा काट रहा है। जेल से ही आरोपी पुष्पेंद्र चौहान ने पत्र भेजकर उद्योगपति नवीन जिंदल से फिरौती मांगी थी और जान से मारने की धमकी दी थी। 

इसके बाद रायगढ़ स्थित जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के जीएम की ओर से 23 जनवरी को थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी पुष्पेंद्र चौहान ने बताया है कि, वह रायगढ़ जेल आना चाहता था। इसीलिए  उद्योगपति नवीन जिंदल को धमकी दी। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर सही कारण जानने का प्रयास करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें