फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh Crime: पति को शराब लेने भेज दिया दूसरे गांव, अकेलेपन का फायदा उठाकर महिला के साथ दुष्कर्म; गिरफ्तार

Tue, 12 May 2026 04:23 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ के कापू थाना क्षेत्र में महिला के पति को शराब लेने भेजकर अकेलेपन का फायदा उठाते हुए दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी सुधीर किस्पोट्टा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
 
विज्ञापन
महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला के पति को शराब लाने भेजकर अकेलेपन का फायदा उठाया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


यह घटना कापू थाना क्षेत्र की है। पुलिस को 10 मई 2026 को महिला ने कापू थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि 23 दिसंबर 2025 की शाम परिचित सुधीर किस्पोट्टा उनके घर आया। सुधीर किस्पोट्टा 54 साल का है और पखनाकोट का निवासी है। उसने महिला के पति को पैसे दिए और दूसरे गांव शराब लाने के बहाने भेज दिया। पति के घर से बाहर जाते ही आरोपी सुधीर किस्पोट्टा ने महिला के साथ बलपूर्वक दुष्कर्म किया। उसने घटना की जानकारी किसी को नहीं देने की धमकी देकर फरार हो गया।

महिला ने लोक लाज के भय से उस समय पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी थी। बाद में साहस जुटाकर उसने थाना पहुंचकर मामले की रिपोर्ट लिखाई। पीड़िता की शिकायत के बाद कापू पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें