फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग पर सौंपा ज्ञापन, 17 दिन में काम शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी

Tue, 17 Feb 2026 07:35 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ में गेरवानी-सराईपाली मार्ग की जर्जर सड़क पर ग्रामीणों ने आवाज उठाई। एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उद्योगों के भारी वाहनों से खराब हुई सड़क के सुधार की मांग की जा रही है। 17 दिनों में काम शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
सड़क निर्माण की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) घरघोड़ा को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि 17 दिनों के भीतर उनकी मांग पूरी नहीं होती है, तो वे आंदोलन का रुख अख्तियार करेंगे।

विज्ञापन


घरघोड़ा एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया है कि उनके क्षेत्र में स्थापित उद्योगों के कारण उन्हें लगातार कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इनमें प्रदूषण के साथ-साथ सड़कों की जर्जर स्थिति एक बड़ी समस्या है। गेरवानी-सराईपाली मार्ग की खराब हालत से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी हो रही है। 

ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़कें भारी वाहनों के लगातार चलने से पूरी तरह खराब हो चुकी हैं। सड़क निर्माण के लिए पहले भी कई बार आंदोलन किए जा चुके हैं, लेकिन हर बार उन्हें केवल आश्वासन ही मिला है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने अपने ज्ञापन में स्पष्ट किया है कि यदि 17 दिनों के भीतर सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं होता है, तो वे एक बार फिर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। इस स्थिति में संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ग्रामीणों की यह मांग उनके दैनिक जीवन की महत्वपूर्ण आवश्यकता से जुड़ी है, और वे इसे जल्द से जल्द पूरा करवाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें