फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे बोर्ड पर लटका मिला युवक का शव: रायगढ़ में मची सनसनी, हत्या की आशंका पर जांच में जुटी पुलिस

Wed, 14 Oct 2026 11:55 AM IST
रायगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़

सार

बुधवार सुबह सड़क किनारे सांकेतिक बोर्ड पर 40–45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई है। पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड जांच में जुटे हैं।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ में बुधवार सुबह सड़क किनारे लगे सांकेतिक बोर्ड पर एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इस मामले में ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।  जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर हमीरपुर जाने वाले मार्ग के बंगुरसिया गांव में आज सुबह गांव के ग्रामीणों ने सड़क किनारे स्थित सांकेतिक बोर्ड पर करीब 40 से 45 साल के एक अज्ञात युवक की फांसी पर लटकती लाश देखी, जिसके बाद मौके पर लोगो की भारी भीड़ जुट गई। 
विज्ञापन


गांव के कोटवार की सूचना के बाद चक्रधर नगर पुलिस के अलावा फॉरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें: कस्टम मिलिंग घोटाला: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, जेल भेजे गए
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पूरे मामले में गांव के ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए बताया है कि अज्ञात आरोपियों के द्वारा हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद साक्ष्य छिपाने के इरादे से शव को यहां लटकाकर फांसी का रूप देने का प्रयास किया गया होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, पुलिस के अनुसार पीएम रिपोर्ट आने का बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें