फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: रायगढ़ में ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 30 Mar 2026 12:31 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
विज्ञापन
तमनार थाना
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, शिव प्रसाद भगत निवासी बरभांठा चौक ने तमनार थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि उसका भांजा श्रीराम भगत कल दोपहर गोढ़ी में स्थित अपने मौसी घर जाने के लिए घर से निकला था। बाइक सवार श्रीराम भगत जब इंदीरा नगर वन विभाग ऑफिस के सामने पहुंचा ही था कि ट्रेलर चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बहरहाल परिजनों की रिपोर्ट के बाद तमनार पुलिस ट्रेलर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें