बुजुर्ग महिला की सड़ी गली लाश मिली
रायगढ़ जिले में जमीन विवाद के चलते बुजुर्ग महिला की हत्या करके शव जंगल में छिपा देने का मामला सामने आया है। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए आगे कार्रवाई में जुट गई हैं, मामला छाल थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार लोकनाथ राठिया निवासी बेहरामार ने छाल थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि उसके चचेरा भाई आशन राठिया के साथ उनका जमीन विवाद चला आ रहा है, जिसके चलते कई बार वाद विवाद हो चुका है। लोकनाथ ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी मां ने जमीन बिक्री के लिए सिथरा निवासी जग्गू को जमीन दिखाया था। जिसके बाद से आशन राठिया मन में गुस्सा रखते हुए जान से मारने की धमकी देते रहता था।
लोकनाथ ने बताया कि 18 अप्रैल की सुबह 9 बजे के आसपास उसकी मां केवला बाई महुआ बिनने दर्रीमुडा खेत की तरफ गई थी, इसी बीच आशन राठिया वहां पहुंचा और जमीन को मत बेचना नहीं तो जान से मार दूंगा कहते हुए केवला बाई को हाथ मुक्का व लात घुसो से बेदम पिटाई कर दिया। जिससे बुजुर्ग महिला गंभीर हो गई। किसी तरह भागकर पीड़ित ने अपनी जान बचाई।
पीड़ित ने बताया कि शाम को जब वह घर पहुंचा तब उसकी मां घर में नहीं थी, दो दिनों तक खोजबीन करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला, तब वह आशन राठिया के पास जाकर मां के बारे में पूछताछ करने पर उसने बताया कि केवला बाई राठिया की हत्या कर शव जंगल में छिपा दिया हूं तुमको जो करना है कर लो। पीड़ित ने बताया कि वह अपने ममेरे भाई अशोक राठिया एवं परिवार के सदस्य लगातार बुजुर्ग महिला की पतासाजी में जुटे थे, इसी बीच कल रात 8 बजे गांव के ग्रामीणों ने बेहरामार से जामपाली पगड्डी झुरमुट तरफ तेज बदबु आने की आशंका से गांव के कोटवार के साथ मौके पर पहुंचा तो वहां बुजुर्ग महिला का शव सड़ी गली अवस्था में मिला है। लोकनाथ की रिपोर्ट के बाद छाल पुलिस आरोपी आशन राठिया के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।