फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh : नाला किनारे चिकित्सक की लाश मिली, परिजनों ने दो लोगों पर जताया हत्या शका, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 19 Feb 2026 05:25 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ में नाला किनारे एक ग्रामीण चिकित्सक की लाश मिली है, मृतक के सिर में गहरे चोट के निशान मिले है, परिजनों ने दो लोगों पर हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
नाला किनारे मिली ग्रामीण चिकित्सक की लाश
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में नाला किनारे एक झोलाझाप डाक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के सिर में गहरे चोट के निशान मिले हैं, परिजनों ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या की आशंका जताई है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेहरापाली निवासी सत्यानंद प्रधान 45 साल, कल शाम 4 बजे के आसपास किसी काम के सिलसिले में घर से निकला था। आज सुबह कूर नाला के पास उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है, मृतक के सिर में गहरे चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने बताया कि मृतक ग्रामीण चिकित्सक का काम करके अपने परिवार का पालन पोषण करते आ रहा था। परिजनों ने यह भी बताया कि गांव के ही लक्ष्मी पटेल, और आर्यन भगत पर उन्होंने हत्या करने की आशंका जताई है।

नाला किनारे शव मिलने की जानकारी मिलते ही चक्रधर नगर पुलिस एवं फारेंसिक एक्टपर्ट मौके पर पहुंचकर मर्ग पंचनामा कार्रवाई शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस इस मामले में एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें