फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: कुत्तों से बचाया लेकिन खुद मारकर खा गए चीतल, वन विभाग की टीम ने 5 आरोपियों को भेजा जेल

Fri, 17 Apr 2026 05:11 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में जंगल से भटककर गांव के करीब पहुंचे चीतल का शिकार करके पांच ग्रामीणों ने मांस का बंटवारा कर लिया। 
विज्ञापन
चीतल शिकार के 5 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगल से भटककर गांव के करीब पहुंचे चीतल का शिकार करके पांच ग्रामीणों ने मांस का बंटवारा कर लिया। वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना के बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। उक्त घटना रायगढ़ वन मंडल क्षेत्र का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार शहर से तकरीबन 15 किलोमीटर दूर स्थित देलारी गांव में 16 अपै्रल की दोपहर पानी पीने पहुंचे एक चीतल पर कुत्तोने अचानक हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह चीतल का बचाया लेकिन बाद में आत्माराम राठिया, मयाराम राठिया, हरिचरण साव, तरूण साव, के अलावा मोतीलाल अगरिया ने उसी का शिकार करके आपस में मांस को बांट लिया।

जिसके बाद वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना के बाद इन ग्रामीणों के घरों में छापामार कार्रवाई की, जहां उनके घर से सब्जी जब्त कर ग्रामीणों से पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि कुत्ते की हमले से चीतल की मौत हो गई थी जिसके बाद उन्होंने तालाब के पास ही मांस का आपस में बंटवारा कर लिया था। बहरहाल आज सभी पांचो आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 का उल्लंघन पाये जाने पर धारा 39, 50, 51 के तहत अपराध दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें