फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh News: राशन की दुकान पर चोरों का धावा, ताला तोड़ लाखों का अनाज ले उड़े चोर, थाने में केस दर्ज

Mon, 09 Mar 2026 02:46 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नकना में 28 फरवरी को अज्ञात चोरों ने राशन दुकान का चैनल गेट ताला तोड़कर करीब 1 लाख 38 हजार 588 रुपये का राशन चोरी कर लिया। दुकान संचालक की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
लाखों का राशन की चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक राशन दुकान में चोरी की बड़ी घटना हुई है। अज्ञात आरोपियों ने दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये का राशन चुरा लिया। पुलिस ने दुकान संचालक की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नकना का है। राशन दुकान का संचालन रोहित यादव करते हैं। उन्होंने धरमजयगढ़ थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार, 28 फरवरी की शाम साढ़े पांच बजे से 4 मार्च की शाम छह बजे के बीच चोरी हुई। 

चोरों ने दुकान के चैनल गेट का ताला तोड़ा। अज्ञात चोरों ने दुकान से 48 बोरी चावल चुराया। इसके साथ ही 10 बोरी शक्कर और 8 बोरी चना भी चोरी किया गया। चोरी हुए राशन की कुल कीमत करीब एक लाख अड़तीस हजार पांच सौ अट्ठासी रुपये आंकी गई है। यह चोरी एक सप्ताह के भीतर हुई है।
विज्ञापन


रोहित यादव की शिकायत पर धरमजयगढ़ पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए पतासाजी में जुटी है। इस मामले में पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

चोरों ने सुनियोजित तरीके से इस घटना को अंजाम दिया। उन्होंने दुकान के मुख्य चैनल गेट का ताला तोड़ा। चोरी किए गए सामान में बड़ी मात्रा में आवश्यक खाद्य सामग्री शामिल है। 48 बोरी चावल, 10 बोरी शक्कर और 8 बोरी चना गरीबों को वितरित किया जाना था। इस चोरी से दुकान संचालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें